
अफरोज आलम
कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड के मुरूम बाजार टांड में रविवार को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, सतकनादू के तत्वावधान में चेहल्लुम का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। जुलूस में या अली या हुसैन के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह पर्व मुहर्रम के चालीस दिन बाद मनाया जाता है। इस अवसर पर आकर्षक निशान के साथ जुलूस निकाला गया।

जुलूस में सतकनादू, नगड़ी, चान्हो सुकुरहुट्टू, बुढ़मू बाडे़ मनातू, रामगढ़ के अखाड़े शामिल थे। जुलूस सतकनादु से निकलकर रोल होते हुए मुरूम मोहर्रम मैदान पहुंचा। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवती व बच्चे पहुंचे थे। वहीं, मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया था, जहां महिलाओं व बच्चों ने मिठाई और खिलौनों की जमकर खरीदारी की।
चेहल्लुम में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने लाठी-डंडे व अस्त्र-शस्त्र का एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। युवाओं की कला देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
साथ ही बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले अखाड़े को मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य मोजिबुल अंसारी, अईनुल हक अंसारी, मुख्य संरक्षक मोहम्मद वैश आलम, गढ़हुसीर के सदर आसिफ अंसारी, अध्यक्ष खालिद राज, बसंत महतो, चिंतामणी महतो, अशफाक खान, समाजसेवी महताब आलम ने संयुक्त रुप से नकद राशि व तलवार देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खलिफा बबलू अंसारी, कोषाध्यक्ष जुल्फान अंसारी, मुखिया अजहर, संरक्षक आसिफ अंसारी, हनीफ अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, अनवर अंसारी, इग्नेश कुमार, सधन उरांव, नसीम अंख्तर, चांद खान, नईम अंसारी, शकील अंसारी, सज्जाद अंसारी, इमरान जिलानी, गुलाम हक्कानी, मुमताज अंसारी, आरिफ अंसारी, बसीर अंसारी, बरकत अंसारी, ऐनुल हक, तस्लीम अंसारी, हलीम अंसारी, मुन्ना मुंडा की सक्रिय भूमिका रही।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

