
रांची। राज्य की राजधानी रांची में धरना-प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली एवं आमसभा के आयोजन को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रशासन को कई जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी होगा।
कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर/बुंडू द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्व अनुमति प्राप्त करें। आयोजन से पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम की आवश्यक जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराना जरूरी है।

जुलूस एवं रैली के लिए प्रस्तावित मार्ग, आयोजन की तिथि, प्रारंभ एवं समाप्ति समय और संभावित प्रतिभागियों की संख्या की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से कार्यक्रम आयोजित करें। विधि-व्यवस्था, जन-सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

