दुबई में फंसा बगोदर का प्रवासी मजदूर, परिजनों की वतन वापसी कराने की गुहार

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। विदेशों में प्रवासी मजदूरों के फंसने और मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास के दुबई में फंसने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सरकार से रामेश्वर दास की सुरक्षित वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है।

परिजनों के अनुसार, रामेश्वर दास 6 मई, 2026 को रोजी-रोटी की तलाश में एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। दुबई पहुंचने के बाद से ही वह वहां फंसा हुआ है। करीब चार महीने से घर लौटने के लिए परेशान है।

बताया गया कि पिछले पांच दिनों से रामेश्वर से परिजनों की कोई बातचीत नहीं हो पा रही है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर काफी चिंतित हैं।

परिजनों ने बताया कि रामेश्वर को कर्ज लेकर विदेश भेजा गया था, ताकि वह वहां काम कर परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सके। विदेश जाने के बाद से ही परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजन लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली अटका गांव पहुंचे। रामेश्वर दास के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

साथ ही, रामेश्वर दास की सुरक्षित वतन वापसी के लिए आवश्यक स्तर पर पहल करने की बात कही। परिजनों ने सरकार और संबंधित विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए रामेश्वर दास की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *