

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 874 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में नौकरी के अवसर मिलेंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी राजस्थान के SSO पोर्टल पर जाकर 14 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
भर्ती के तहत गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) के लिए 793 और अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area) के लिए 81 पद आरक्षित किए गए हैं। अलग-अलग श्रेणियों के पदों के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग आवेदन जमा करना होगा।


आयु सीमा
1 जनवरी, 2027 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया : 14 सितंबर 2026 तक।
संभावित परीक्षा तिथि : फरवरी 2027।
परीक्षा का माध्यम : परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (CBT), टैब बेस्ड (TBT) या ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जा सकती है।

परीक्षा पैटर्न
परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान और विषय-विशेष (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
प्रमुख विभागों में पद
लोक निर्माण विभाग (PWD) : JE सिविल (डिग्री) – 351 पद | JE सिविल (डिप्लोमा) – 42 पद
जल संसाधन विभाग : JE सिविल (डिग्री) – 72 पद | JE सिविल (डिप्लोमा) – 179 पद
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) : JE सिविल (डिग्री) – 47 पद | JE सिविल (डिप्लोमा) – 151 पद | JE मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा) – 32 पद
शैक्षणिक योग्यता
संबंधित ट्रेड (सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल) में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



