सिविल कोर्ट में यूनियन बैंक से संबंधित मामलों पर विशेष लोक अदालत 29 अगस्त को

झारखंड
Spread the love

लातेहार। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में 29 अगस्त, 2026 को सिविल कोर्ट लातेहार में मासिक लोक अदालत के साथ एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। यह विशेष अदालत यूनियन बैंक से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लगाई जा रही है।

इस विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा के सचिव शिवम चौरसिया ने यूनियन बैंक के जिला समन्वयक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें बैंक से जुड़े लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही, अधिक से अधिक मामलों के ऑन-द-स्पॉट सेटलमेंट (मौके पर निपटारे) को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं तक सही समय पर नोटिस पहुंचाना सुनिश्चित करें।

डालसा ने आम जनता और बैंक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। लोग अपने यूनियन बैंक से संबंधित ऋण (लोन) विवादों और अन्य वित्तीय मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए इस विशेष लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *