बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली देश रोजगार
Spread the love

नई दिल्‍ली। बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती निकली है। देश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का यह शानदार मौका हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 2482 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2026 है। आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दूसरी अनुसूची में सूचीबद्ध किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी (Officer) के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा : परीक्षा में कुल 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र चार खंडों में विभाजित होगा।

अंग्रेजी भाषा (English Language), बैंकिंग ज्ञान (Banking Knowledge), सामान्य/आर्थिक जागरुकता (General/Economic Awareness) और तार्किक क्षमता और मात्रात्मक योग्यता (Reasoning Ability & Quantitative Aptitude)।

साइकोमीट्रिक टेस्ट

उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, संचार कौशल, समस्या-समाधान की क्षमता और कार्यकुशलता का आकलन करने के लिए।

इंटरव्यू

ऑनलाइन परीक्षा और अन्य चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

नेगेटिव मार्किंग

परीक्षा के सभी खंडों में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का 0.25 भाग काटा जाएगा। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ा जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवार: ₹850/- + पेमेंट गेटवे चार्ज। SC, ST, PWBD, ESM/DESM और महिला उम्मीदवार: ₹175/- + पेमेंट गेटवे चार्ज भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए ‘Careers’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद ‘LBO Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।

पहले खुद को पंजीकृत (Register) करें और फिर अपने अकाउंट में लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टि पृष्ठ (Confirmation Page) को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *