सतर्कता जागरुकता अभियान को लेकर सीसीएल में हुई बैठक

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में 20 अगस्त, 2026 को सतर्कता जागरुकता अभियान-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अभियान 17 अगस्त, 2026 से 16 नवंबर, 2026 तक चलाया जा रहा है।

बैठक में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सी.एस. तिवारी एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ हुई। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, जनहित में कार्य करने और कानून एवं नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया गया, ताकि इसका संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

सभा में सीएमडी ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए प्रभावी जनसंचार बेहद महत्वपूर्ण है। हमें अपने कार्यों और संदेशों को हमेशा सरल एवं स्पष्ट रखना चाहिए, ताकि उसका प्रभाव व्यापक स्तर तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह संगठन के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाकर संस्थान को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने सतर्कता जागरुकता अभियान-2026 के प्रमुख उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान को पांच प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित किया गया है, जिनमें लंबित शिकायतों का निपटारा, लंबित मामलों का निपटारा, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल पहल तथा अनुबंध प्रबंधन शामिल हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *