

हिसार। सनसनी फैला देने वाली खबर पंजाब के हिसार से आई है, जहां कोर्ट के बाहर गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हिसार के एसपी सिद्धार्थ जैन ने गैगस्टर की हत्या के मामले में बताया, “आज दोपहर करीब 2:50 बजे पार्किंग एरिया में हुई इस घटना की जानकारी मिली।


विनोद नाम के एक व्यक्ति को गोली मारी गई। हत्या मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और उसके पास से हथियार बरामद हुआ है।”
एसपी ने बताया, “अब तक की जांच से पता चला है कि मृतक गैंगस्टर विनोद पानू के खिलाफ पहले से ही हत्या के आरोपों समेत करीब 32 मामले दर्ज थे।

हमलावर कहां से आया था या इसमें कोई और शामिल था, जैसी और जानकारी प्रक्रिया के अनुसार बताई जाएगी। यह मामला अभी जांच के दायरे में है।
जैसे-जैसे घटना की प्रकृति के बारे में तथ्य सामने आएंगे, जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी। मृतक की आज कोर्ट में पेशी थी।”
हिसार के एसपी सिद्धार्थ जैन ने कहा, “मैं यह भी कहना चाहूंगा कि हमारी कोर्ट सुरक्षा टीम पूरी तरह सतर्क है और परिसर में तैनात रहकर प्रभावी ढंग से अपनी ड्यूटी निभा रही है।
यही वजह है कि उन्होंने आरोपी को घटना स्थल पर ही पकड़ लिया। फिर भी, अगर कोई लापरवाही या कमी हुई है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
फोरेंसिक जांच की गई है, सैंपल लिए गए हैं और बैलिस्टिक टेस्ट भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा, हमारी पांच-छह टीमें मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं।”
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



