रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा के पदधारियों ने किया दौरा

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान 20 सितंबर को 11वां वैवाहिक परिचय, प्रतिभा सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इसके लिए रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार केशरी के नेतृत्व में महामन्त्री रूपेश केशरी, कोषध्यक्ष रवि कुमार केशरी, उपाध्यक्ष सह सलाहकार राधेश्याम केशरी ने नगर एवं ग्राम सभा में जनसंपर्क अभियान शुरू कर किया है।

इस अभियान के तहत मधुकम, बोड़ेया, पिठोरिया, चौली, चुटिया, ईटकी, ठाकुरगांव और राय खलारी में सभा के स्वजातीय बंधुओं से मिलकर प्रचार-प्रसार किया। उनसे साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में इस अयोजन में भाग लेने और समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में पिरोने के बारे में सकारात्मक रूप से अवगत कराया।

इस समारोह के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास, शादी योग्य लड़का लड़की, मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज के वरिष्ठ लोगों, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मान, विधवा या विदुर स्वजाति गणों का विवाह इस मंच के माध्यम से कराने का प्रयास शामिल है। इस प्रचार अभियान में ग्राम और नगर सभा के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के साथ सक्रिय सदस्य शामिल रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *