राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर डालसा सचिव ने दिए निर्देश

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर, 2026 को होना है। इसके सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने 20 अगस्त को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम लोगों को इसका लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विभागवार लंबित एवं निष्पादन योग्य मामलों की जानकारी एवं विभागीय आंकड़ा उपलब्ध कराने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। डालसा सचिव ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों का अद्यतन आंकड़ा तैयार कर समय पर डालसा को उपलब्ध कराएं ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को सूचीबद्ध कर उनका सुलह एवं समझौते के आधार पर निष्पादन कराया जा सके।

इसके अलावा लंबित मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस उपलब्ध कराने और विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। वहीं उन्होंने ऐसे लोग जो गलत कार्य कर रहे हैं उनपर नकेल कसते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही ताकि वे गलत करने से पहले सोंचे।

डालसा सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान का प्रभावी माध्यम है। वहीं उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने लंबित विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *