झारखंड सरकार को ये अल्टीमेटम देकर छात्रों ने आंदोलन किया स्‍थगित

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने JPSC-JSSC-CGL से संबंधित कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। सरकार के इस फैसले का रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों ने स्‍वागत किया है। सरकार को अल्‍टीमेटम देते हुए आंदोलन को स्‍थगित कर दिया है।

छात्र नेता सविता कुमारी ने कहा कि हम 26 दिनों से घर से दूर हैं। आज मेरी भूख हड़ताल का 16वां दिन था। हमने आंदोलन को स्थगित किया है, समाप्त नहीं किया है।

छात्र नेता ने कहा कि सरकार ने हमारी बहुत सारी मांगों को मान लिया है। इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं और उन्हें दो महीने का समय दे रहे हैं। सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती है, तो हम इससे बड़ा आंदोलन करेंगे। सरकार के इस्तीफे की भी मांग कर सकते हैं।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन 25 जुलाई से शुरू हुआ था। छात्रों ने आंदोलन को 2 महीने के लिए स्थगित किया है। सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया। उनका कहना है कि परीक्षा में धांधली की CBI जांच नहीं होने पर दोबारा आंदोलन होगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *