पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति और 5 साल के बेटे की हत्या, ऐसे रची साजिश

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआत में पति और उसके 5 वर्षीय बेटे की संदिग्ध मौत का लग रहा यह मामला दरअसल एक सुनियोजित डबल मर्डर निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु के चिक्काबनावरा पुलिस स्टेशन के तहत गुद्दे बसवापुरा में 35 वर्षीय अभिनंदना और उनके 5 साल के बेटे यदुवीर के शव उनके घर में मृत पाए गए थे। अभिनंदना एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। मूल रूप से कुनिगल के रहने वाले थे।

सोमवार सुबह मृतक की पत्नी हरिनी ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर खुद पति और बेटे की मौत की सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि परिवार रविवार शाम रिश्तेदार के यहां से लौटा था और सुबह उठने पर उसने दोनों को बेसुध पाया।

जांच और मां का शक

शवों पर मामूली चोट के निशान थे। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। इसी बीच, अभिनंदना की मां ने पुलिस के पास पहुंचकर अपने बेटे और पोते की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कैसे हुआ खुलासा

कड़ाई से पूछताछ के दौरान हरिनी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस उपायुक्त उत्तर पूर्व नागेश डीएल के अनुसार, हरिनी और अभिनंदना के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते थे।

दोनों की शादी 2021 में हुई थी, लेकिन आपसी अनबन के चलते वे पिछले दो साल से घर में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। हरिनी अभिनंदना से तलाक चाहती थी और अपने प्रेमी विनय के साथ रहना चाहती थी।

दिसंबर 2024 में हरिनी की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए विनय से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। अभिनंदना को अपनी पत्नी के अवैध संबंध पर शक हो गया था। हत्या से करीब 15 दिन पहले उसने पुलिस से हरिनी की कॉल डिटेल भी निकलवाई थी, जिससे विवाद और बढ़ गया था।

ऐसे रची गई साजिश

14 अगस्त (शुक्रवार) की शाम को दंपति के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद हरिनी ने अपने पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। जब अभिनंदना और उनका बेटा टीवी पर बिग बॉस देख रहे थे, तब हरिनी ने बालकनी में खड़े होकर हत्या की पूरी साजिश रची।

हरिनी ने पहले ही दो जोड़ी ग्लव्स (दस्ताने) खरीद लिए थे, जिन्हें हत्या के दौरान उसने और उसके प्रेमी ने पहना था। रविवार शाम जब परिवार घर लौटा, तब हरिनी ने अपने प्रेमी को चुपचाप घर के अंदर बुला लिया। रात करीब 11:30 बजे जब अभिनंदना सो गए, तब हरिनी ने अपने प्रेमी को अपने कमरे में बुलाया।

मासूम बेटे की भी हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोते समय अभिनंदना का मुंह दबाकर (स्मॉदरिंग कर) उनकी हत्या कर दी। हालांकि, 5 साल के बेटे यदुवीर की हत्या की कोई योजना नहीं थी।

शोर या हलचल से जब बच्चा जाग गया और उसने अपनी मां को इस वारदात को अंजाम देते हुए देख लिया, त पकड़े जाने के डर और सबूत मिटाने के लिए हरिनी ने अपने मासूम बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की कार्रवाई

शुरुआत में जो घटना एक सामान्य रहस्य लग रही थी। वह पुलिस की सूझबूझ से एक सनसनीखेज प्री-मेच्योर डबल मर्डर (पूर्व-नियंत्रित दोहरा हत्याकांड) साबित हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी हरिनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी (जिसे वह अपना ‘दोस्त’ बता रही थी) को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *