रिम्स नर्सिंग कॉलेज को मिली नई प्राचार्य डॉ. शालिनी एस. को नियुक्ति पत्र

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्‍स) के नर्सिंग कॉलेज को नई प्राचार्य मिली हैं। डॉ. शालिनी एस. को नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है।

रिम्स के निदेशक ने डीन, चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ. शालिनी एस. को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। डॉ. शालिनी एस. वर्तमान में Tata Main Hospital (TMH) College of Nursing, Jamshedpur में कार्यरत हैं। आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के बाद उनके शीघ्र रिम्स में योगदान देने की उम्मीद है।

निदेशक ने कहा कि स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति से रिम्स नर्सिंग कॉलेज की अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने और संस्थान में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

रिम्स प्रबंधन ने डॉ. शालिनी एस. के कार्यकाल के लिए शुभकामनाए व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नर्सिंग कॉलेज नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *