सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक खबरों से निपटने के लिए ये पहल

देश नई दिल्ली वायरल
Spread the love

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों, योजनाओं और फैसलों के खिलाफ फैलने वाली फर्जी, भ्रामक, हेरफेर की गई और संदर्भ से बाहर की गई खबरों पर लगाम करने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। इसससे निपटने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों में Quick Response Teams (QRTs) का गठन किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य डिजिटल मीडिया के इस दौर में अफवाहों और गलत जानकारियों के कारण आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्वरित आधिकारिक स्पष्टीकरण देकर भ्रामक कंटेंट को वायरल होने से पहले रोकना और सरकारी सूचनाओं की सत्यता बनाए रखना है।

ऊर्जा (Power), कृषि (Agriculture) और वाणिज्य (Commerce) मंत्रालयों/विभागों ने अपने-अपने स्तर पर QRTs का गठन कर लिया है। अन्य मंत्रालय भी जल्द ही इन टीमों को तैयार करेंगे।

सोशल मीडिया पर जैसे ही कोई फर्जी या भ्रामक पोस्ट सामने आएगी, मंत्रालयों का लक्ष्य होगा कि 2 घंटे के भीतर उसका आधिकारिक और तथ्यात्मक खंडन जारी कर दिया जाए।

यह टीमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) के ‘न्यू मीडिया विंग’ और PIB Fact Check Unit के साथ मिलकर काम करेंगी। दावों की पुष्टि के बाद आधिकारिक जवाब और सही जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की जाएगी।

यदि मामला अत्यधिक वायरल होने वाला, संवेदनशील नीति से जुड़ा, समन्वित फर्जी अभियान का हिस्सा या जनहित को नुकसान पहुंचाने वाला होगा, तो उसे तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *