

नई दिल्ली। रेलवे सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 3,993 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उन्हें केवल एक ही RRB जोन का चयन करना होगा। एक से अधिक जोन में आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।


जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 14 अगस्त
आवेदन की अंतिम तिथि : 13 सितंबर
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 15 सितंबर
करेक्शन विंडो (सुधार तिथि) : 16 से 25 सितंबर (संशोधन शुल्क: ₹250)

शैक्षणिक योग्यता
JE पद के लिए : संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री।
DMS पद के लिए : किसी भी इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा या डिग्री।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (SC/ST उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी)।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में CBT-I, CBT-II, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा शामिल है।
CBT-I एक स्क्रीनिंग टेस्ट है। इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।
परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
विषयवार प्रश्न वितरण
गणित (Mathematics) : 30 प्रश्न
रीजनिंग (Reasoning) : 25 प्रश्न
सामान्य जागरुकता (General Awareness) : 15 प्रश्न
सामान्य विज्ञान (General Science) : 30 प्रश्न
नेगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक (एक-तिहाई) की कटौती की जाएगी।
CBT-I के परिणामों के आधार पर, प्रत्येक RRB की रिक्तियों की संख्या से 15 गुना उम्मीदवारों को CBT-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



