

- जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की फरियाद
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुआवजा, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई के दौरान धुरकी प्रखंड के कुम्बाकला निवासी शबरा बानो ने आंगनबाड़ी सेविका के चयन से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि धुरकी प्रखंड के सीडीपीओ द्वारा 12 अगस्त 2026 को आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। उनके अनुसार, चयन प्रक्रिया के दौरान उन्हें दिव्यांग होने के आधार पर मिलने वाले पांच अंक नहीं दिए गए, जिसके कारण उनका चयन नहीं हो सका। उन्होंने मामले की पुनः जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई एवं सही चयन कराने का अनुरोध किया।

वहीं रमना प्रखंड के छापदाग कला निवासी लक्ष्मनिया देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्त भुगतान एवं राशि की मांग किए जाने से संबंधित शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ था।
आरोप है कि राशि प्राप्त होने के बाद पप्पू कुमार शाह एवं सकेंद्र चौधरी द्वारा उनसे 8 हजार रुपये ले लिए गए। अतिरिक्त 2 हजार रुपये की मांग की गई, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त के बाद अब तक उन्हें अन्य किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण उनका आवास निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।
इसी क्रम में डंडई प्रखंड के ग्राम जरदे निवासी सुनीता देवी ने जमीन हड़पने के प्रयास से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके गांव के ही राजेंद्र चौधरी पर आरोप लगाया। रंका प्रखंड के भौड़ी निवासी तेतरी देवी ने न्यायालय के आदेश के बावजूद मकान निर्माण किए जाने की शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी।
इसी प्रकार जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अन्य फरियादियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



