सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त, 2026 को किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि, कोल कर्मियों एवं हितधारकों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान “भारत माता” बनी एक छोटी बच्ची सुश्री वैष्णवी कुमारी ने मार्च का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार की उपस्थिति रही।

इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान हर भारतीय के दिल में होना चाहिए। तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद दिलाता है। उन्होंने सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीएल मुख्यालय के साथ-साथ कंपनी के सभी कोयला क्षेत्रों में बीते 9 अगस्त, 2026 से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह 17 अगस्त, 2026 तक चलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित साइकिल रैली, पैदल मार्च, बाइक रैली एवं अन्य कार्यक्रमों में ना सिर्फ कर्मी बल्कि बड़ी संख्या में श्रमिक संघ के सम्मानित प्रतिनिधि, हितधारक, स्थानीय ग्रामीण, युवा, बच्चे एवं उनके परिवार भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

तिरंगे के सम्मान और कोल श्रमिकों के राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रतिबिंबित करता हुआ भव्य ‘सेल्फी प्वाइंट’ भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें “सीसीएल के ताऊ” भी विशेष आकर्षण के केंद्र बने हुए थे।

तिरंगे की थीम पर सुसज्जित इस सेल्फी प्वाइंट ने उपस्थित कोल कर्मियों एवं अतिथियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बड़ी संख्या में कर्मियों ने यहां तस्वीरें खिंचवाकर राष्ट्रप्रेम और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को अपने साथ साझा किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *