वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी 18 अगस्‍त से

झारखंड
Spread the love

रांची। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के पोस्टर की लॉन्चिंग मुख्य अतिथि रिनपास की डायरेक्‍टर डॉ. जयती सिमलाई ने की।

यह कार्यक्रम 18 एवं 19 अगस्त को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रांची स्थित आड्रे हाउस सभागार में होगा। इस प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में झारखंड के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता को पांच अलग-अलग कैटेगरी में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागियों को 19 अगस्त को आड्रे हाउस में आयोजित समारोह में मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें

सभी तस्वीरें 18 × 12 इंच के आकार में प्रिंट होनी चाहिए। तस्वीर के चारों ओर 1 इंच का सफेद बॉर्डर अनिवार्य होगा।
प्रत्येक प्रतिभागी प्रत्येक कैटेगरी में अधिकतम दो तस्वीरें जमा कर सकता है।
फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और एआई का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। एआई अथवा प्रतिबंधित फोटो एडिटिंग का उपयोग पाए जाने पर प्रतिभागी की प्रविष्टि प्रतियोगिता से तत्काल अयोग्य घोषित कर दी जाएगी।
निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। परिणाम घोषित होने के बाद निर्णायक मंडल के निर्णय के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा प्रश्न स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *