इंस्टाग्राम पर प्यार, स्टेशन पर की शादी, चंद घंटो में हुई दुल्हन की मौत

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार के पूर्णिया जिले से प्यार, शादी और उसके बाद हुए एक दुखद अंत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती और साल भर के प्रेम प्रसंग के बाद अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी संग भागकर शादी रचाने वाली 19 वर्षीय छात्रा की शादी के कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतका की पहचान अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के बटरबारी निवासी मनीषा कुमारी (19) के रूप में हुई है। वह बीए पार्ट-1 की छात्रा थी। वहीं, आरोपी प्रेमी दिलखुश कुमार (20) अररिया के पलासी का रहने वाला है। इंटरमीडिएट का छात्र है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती

पुलिस के अनुसार, मनीषा और दिलखुश के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की पहली मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों में रोजाना बातें होने लगीं और वे करीब आ गए। इस बीच, मनीषा के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। परिजनों के फैसले से असहमत होकर दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया।

स्टेशन पर की शादी

10 अगस्त को दिलखुश, मनीषा को अररिया से लेकर पूर्णिया जंक्शन पहुंचा। वहां दोपहर करीब 2 बजे उसने बिना किसी रस्म और परिजनों की मौजूदगी के, स्टेशन परिसर के भीतर ही मनीषा की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया। इसके बाद दिलखुश ने शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर दी। दोनों ने रात स्टेशन पर ही बिताई।

अस्पताल में हुई मौत

सोमवार शाम को दोनों रामबाग से सिटी काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। भीषण गर्मी के बीच रास्ते में अचानक मनीषा को तेज चक्कर आया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए दिलखुश ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन अस्पताल पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे। मनीषा के भाई ने बताया कि वे लोग दो-तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। इंस्टाग्राम पर शादी की पोस्ट देखकर वे दिलखुश के घर भी गए थे, लेकिन परिजनों ने उन्हें लौटा दिया था। बाद में दिलखुश के दोस्तों ने उन्हें मनीषा की मौत की खबर दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद के. हाट थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी दिलखुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अररिया से निकलने, पूर्णिया जंक्शन पर शादी करने से लेकर मंदिर के पास हुई संदिग्ध मौत तक के पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ी जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *