इन राज्यों में आज से भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। तटीय पश्चिम बंगाल, उससे सटे बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश और हवाओं की चेतावनी जारी की है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।

समुद्र में ना जाने की सलाह

मौसम विभाग ने मछुआरों को 14 अगस्त 2026 तक उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के आसपास समुद्र में नहीं जाने की कड़ी हिदायत दी है।

राज्यवार बारिश का पूर्वानुमान

गांगेय पश्चिम बंगाल : 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। इसके बाद 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश और 15 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। 

ओडिशा : 13 अगस्त को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश एवं 15 और 16 अगस्त 2026 को भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 

छत्तीसगढ़ : 13 अगस्त को उत्तरी छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के साथ अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश और 15 व 16 अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं।

झारखंड : 13 और 14 अगस्त को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 15 और 16 अगस्त 2026 को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

हमारे साथ इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *