लश्कर-ए-तैयबा का सोशल मीडिया प्रमुख अदील असलम ढेर, जानें कैसे हुई मौत

दुनिया
Spread the love

कराची। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को एक बड़ा झटका लगा है। लश्कर के सोशल मीडिया विंग के प्रमुख अदील असलम की मौत हो गई है। उसकी मौत की खबर से आतंकी संगठनों में हडकंप मच गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदील असलम लाहौर स्थित ‘यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ के स्टूडेंट्स डिपार्टमेंट से जुड़ा हुआ था। वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े छात्र प्रकाशन ‘अखबार-ए-तलबा’ का डिप्टी मैनेजर और डिप्टी एडिटर भी था।

अदील असलम मुख्य रूप से इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और जिहादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाली सामग्रियां और लेख प्रकाशित करने के लिए जाना जाता था। वह लश्कर के डिजिटल प्रोपेगैंडा को संभालने और नए युवाओं को संगठन में जोड़ने का काम करता था।

हाल के समय में पाकिस्तान में भारत-विरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई प्रमुख चेहरों की संदिग्ध परिस्थितियों में या अचानक मौत की खबरें सामने आई हैं। अदील असलम की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है। इस खबर से पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *