

रांची। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर 12 अगस्त, 2026 को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रांची मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में महिला बैंक कर्मियों की भी भारी सहभागिता देखी गई।
यूनियन के नेताओं ने कहा कि देश में भारतीय रिज़र्व बैंक, नाबार्ड, सेबी, स्टॉक एक्सचेंज, बीमा, कॉर्पोरेट और आईटी सेक्टर के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र, सरकारी मंत्रालयों और न्यायालयों में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। केवल वाणिज्यिक बैंकों में इसे लागू नहीं करना बैंक कर्मचारियों के साथ अन्याय और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

यूनियन ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बीच इस पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, केंद्र सरकार के पास मामला लंबित होने के कारण इसे लागू नहीं किया जा रहा है। पिछले 28 महीनों से वार्ता के बावजूद सरकार की ओर से टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। इससे पहले बैंक कर्मियों ने 27 जनवरी, 2026 को भी अखिल भारतीय हड़ताल की थी।
प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही इस न्यायिक मांग पर कदम नहीं उठाया, तो बैंक कर्मचारी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन को प्रकाश उरांव, कुणाल कुमार, मनोज कुमार, राजेश मुंडा, जे. पाण्डेय, मनीष कुमार सिंह, शशिकांत भारती, केआर चौधरी, एमएल सिंह, विकेश कुमार, मनीष कुमार और सीमा कुमारी आदि ने संबोधित किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



