विश्व हाथी दिवस पर एमएमके हाई स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्‍त को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच हाथियों के संरक्षण, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता पैदा करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने हाथी के परिधान एवं आकर्षक मास्क पहनकर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हाथी, जंगल, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सगूफ़ा नाज़, नीलम कुमारी एवं चांदनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में छोटी उम्र से ही वन्यजीवों और प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *