

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के तत्वावधान में 23 अगस्त, 2026 को ‘श्याम अखंड ज्योति पाठ’ का आयोजन किया गया है। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 बजे से श्याम इच्छा तक होगा। इसके पोस्टर का 12 अगस्त को विमोचन किया गया।
शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में कोलकाता के पाठ वाचक श्याम रतन श्री श्याम अचपाल और ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका के साथ श्याम कथा एवं अखंड ज्योति पाठ प्रस्तुत किया जाएगा। अखंड ज्योति की लौ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने का प्रतीक है।

संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष और कार्यक्रम की संयोजिका सुमिता लाठ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना को बढ़ावा देना एवं सभी को श्याम बाबा के चरणों से जोड़ना है। मान्यता है कि अखंड ज्योति पाठ से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
श्याम कथा संग श्याम ज्योति पाठ में शामिल होने के लिए प्रवेश कार्ड श्याम मंदिर हरमू रोड, श्याम मंदिर अग्रसेन भवन एवं रानी सती मंदिर रातू रोड से प्राप्त किया जा सकता है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कार्ड उपलब्ध होंगे। सहयोग राशि 500 रुपये रखी गई है।

इस आयोजन के अन्य संयोजिका विनीता बिहानी, ज्योति अग्रवाल, विनीता सिंघानिया और निर्मला बागड़िया, सह संयोजिका हेमा पोद्दार, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, रंजू मालपानी और नेहा बगड़िया समेत संस्था के प्रत्येक सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में विगत बीते 1 महीने से लगे हुए हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



