

मध्यप्रदेश। दुखद खबर मध्यप्रदेश से आई है, जहां 2 मासूमों को लेकर मां घर के पास स्थित कुएं में कूद गई।
तीनों को बाहर निकाला गया, पर महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं बच्चों को महोबा जिला अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया।

यहां परिजनों ने बताया कि भाई-बहन खेलते समय कुएं में गिर गए थे। वहीं पुलिस ने मां के बच्चों समेत कूदने की पुष्टि की। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।
परिवार खेत स्थित मकान में रहता था और उसी के सामने कुआं बना था। रेस्क्यू शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद बच्चों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल महोबा भिजवाया गया।

जबकि महिला को करीब 45 मिनट बाद कुएं से बाहर निकाला जा सका। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मप्र के जनपद छतरपुर के थाना कस्बा प्रकाश बम्होरी निवासी सुरेश कुशवाहा की पत्नी भागवती सोमवार की दोपहर अपनी दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी और एक वर्षीय पुत्र रितिक को लेकर घर के पास स्थित बने कुएं में कूद गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों का बाहर निकाला। लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। बच्चों को गंभीर हालत में नजदीक के चलते महोबा जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया।
यहां परिजनों ने बताया कि भाई-बहन कुएं में खेलते वक्त गिर गए। वह और कुछ जानकारी देने से बचते नजर आए। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शवों को वापस ले गए।
थाना प्रकाश बम्हौरी मप्र के निरीक्षक श्याम बेन ने बताया कि महिला दो बच्चों को लेकर कूदी थी, हालांकि अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



