JPSC-JSSC के खिलाफ छात्रों के विधानसभा घेराव को भाजयुमो ने द‍िया पूर्ण समर्थन

झारखंड
Spread the love

  • छात्रों के साथ पूरी ताकत से उतरेगा भाजयुमो : शशांक राज

रांची। JPSC-JSSC के खिलाफ छात्रों के विधानसभा घेराव को भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्ण समर्थन है। मोर्चा छात्रों के समर्थन में 10 अगस्‍त को पूरी ताकत के साथ उतरेगा। उक्‍त जानकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित होटल गंगा रेजीडेंसी में शनिवार को मीडिया को दी।

श्री राज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। झारखंडी युवाओं के अधिकार एवं रोजगार के अवसरों को बाहरी लोगों के हाथों बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं का अधिकार है, किसी सरकार की कृपा नहीं।

श्री राज ने कहा कि JPSC मामले में CID जांच और चेयरमैन के इस्तीफे को महज आई-वॉश और राजनीतिक स्टंट बताकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा अब इस तरह के छलावे में आने वाले नहीं हैं। युवाओं को पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।

श्री राज ने कहा कि मोर्चा छात्रों के आंदोलन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। छात्रों द्वारा 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को भाजयुमो अपना पूर्ण समर्थन देगा और छात्रों के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में खड़ा रहेगा।

श्री राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झारखंडी युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने यदि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई, तो आने वाले समय में झारखंड के युवा लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर जवाब देंगे।

मौके पर भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार,प्रदेश प्रवक्ता बबन बैठा, महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *