

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी (CID) की टीम ने रांची और उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से लखनऊ से कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22.07.2026) के तहत जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर 5 अगस्त 2026 को की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
उमाकांत उरांव (पिता- प्रेमचंद उरांव, मूल निवासी: लोहरदगा, वर्तमान पता : बरियातू, रांची।)
आरोप : 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा धोखाधड़ी और अनुचित साधनों का उपयोग कर उत्तीर्ण की। यह फर्जीवाड़ा करने के लिए अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने वाले एजेंट के रूप में भी काम कर रहा था।
रोशन केरकेट्टा (पिता- दुर्गा केरकेट्टा, मूल निवासी : नगड़ी, रांची, वर्तमान पता : कोकर, रांची।)
आरोप : 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी और अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर पास हुआ।

मनोज कुमार (पिता- स्व. कपिलदेव महतो, निवासी: धुर्वा, रांची।)
आरोप : 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा में धांधली कर सफलता प्राप्त की।
रक्षक सिंह (पिता- उदयवीर सिंह, निवासी: लखनऊ, उत्तर प्रदेश।)
आरोप : JPSC परीक्षा संचालित कराने वाली कंपनी TDPL में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। इसने भी 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी कर सफलता हासिल की।
धमेन्द्र कुमार (पिता- लालदास पासवान, निवासी: कोतवाली, रांची।)
दस्तावेजी साक्ष्य जब्त
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान सीआईडी ने इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल और अभिलेखीय (दस्तावेजी) साक्ष्य बरामद कर विधिवत जब्त कर लिए हैं।
अनुसंधान जारी है
सीआईडी के अनुसार मामले का अनुसंधान जारी है। जांच के दौरान मिलने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



