

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित SIR-2026 के तहत आज राज्य सहित रांची जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता अपने संबंधित बूथ पर मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
कई मतदाता किसी कारण से प्रारूप प्रकाशन में अपने नाम की जांच करने बूथ पर नहीं जा पाएं हैं। ऐसे मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं। उसे अपने पास सुरक्षित भी रख सकते हैं।

रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची जिला के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची के प्रारूप में अपना नाम, पता एवं अन्य विवरण का अवश्य मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूट जाना अथवा अन्य आवश्यक संशोधन की आवश्यकता हो तो निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित आवेदन प्रपत्र के माध्यम से दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करें।
मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए https://share.google/ZxReJFednpnB68br3 लिंक का उपयोग किया जा सकता है। जांच करने के लिए मतदाताओं को अपने बूथ के नाम की जानकारी होनी चाहिए।

श्री भजंत्री ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे स्वयं अपना नाम जांचने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची में सुनिश्चित करें। आवश्यकता होने पर समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं।
श्री भजंत्री ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। दावा एवं आपत्ति से संबंधित सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



