अवैध राशि मांगने के आरोप में पीएम आवास योजना के प्रखंड समन्वयक कार्यमुक्त

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के खरौंधी के प्रखंड समन्वयक कुमार शानु केशरी को कार्यमुक्‍त कर दिया गया है। उसने संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर 2 अगस्त को वायरल हुआ था, जिसमें आवास योजना से संबंधित कार्य के एवज में एक पंचायत सहायक से अवैध राशि की मांग किए जाने का आरोप लगा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इस संबंध में जिला प्रशासन ने 3 अगस्त, 2026 को पत्र के माध्यम से कुमार शानु केशरी से स्पष्टीकरण मांगा। उनके द्वारा प्रस्तुत लिखित स्पष्टीकरण का परीक्षण किया गया, किंतु वह असंतोषजनक पाया गया।

उपायुक्त दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि किसी भी सरकारी सेवक द्वारा जनहित से जुड़े कार्यों के निष्पादन के लिए अवैध राशि की मांग करना न केवल गंभीर अनुशासनहीनता है, बल्कि यह सरकारी सेवा के मूल दायित्वों एवं नैतिक मूल्यों के भी प्रतिकूल है। ऐसी परिस्थिति में संबंधित कर्मी को कार्य पर बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।

उक्त तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आलोक में कुमार शानु केशरी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा अवैध वसूली को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *