पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर समाहरणालय में लगा रक्तदान शिविर

Uncategorized
Spread the love

  • उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त ने किया रक्तदान
  • सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

रांची। स्मृति शेष पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्‍त को रांची समाहरणालय के ब्लॉक-ए में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला प्रशासन एवं के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन और उपविकास आयुक्त संजय भगत ने रक्तदान किया। तीनों वरीय अधिकारियों ने रक्तदान कर समाज में रक्तदान के प्रति जागरुकता एवं प्रेरणा का संदेश दिया। शिविर में 28 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के जीवन रक्षक उपचार में उपयोगी होगा।

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी भी व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल रोग से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों ने श्री भजन्त्री को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से रक्त की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे सिकल सेल सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति शेष पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके समाज एवं राज्य के विकास में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

रक्तदान शिविर में अपर जिला दंडाधिकारी (नक्सल) सुदर्शन मुर्मू, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *