योजना निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता पर हमला

झारखंड
Spread the love

  • लूटपाट व जान से मारने की धमकी का आरोप

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। कांके प्रखंड की बाढ़ु पंचायत में 15वें वित्त आयोग मद से निर्मित पेवर ब्लॉक सड़क का निरीक्षण एवं गुणवत्ता जांच करने पहुंचे सहायक अभियंता पर कथित रूप से हमला, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सहायक अभियंता विमलेन्दु शेखर ने संबंधित थाना में लिखित शिकायत देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, मंगलवार को सहायक अभियंता विमलेन्दु शेखर, पंचायत की कनीय अभियंता शिल्पा लिंडा के साथ ग्राम बाढ़ु गांव में निर्माणाधीन योजना का निरीक्षण, गुणवत्ता जांच एवं जियो टैगिंग के लिए पहुंचे थे।

आरोप है कि इसी दौरान वेंडर सह सामग्री आपूर्तिकर्ता सलमान अंसारी अपने तीन सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे। सरकारी जांच कार्य का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

शिकायत में कहा गया है कि महिला कर्मी की मौजूदगी का हवाला देकर गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी और उग्र हो गया। आरोप है कि उसने सहायक अभियंता को धक्का देकर उनके हाथ से योजना की कच्ची मापी छीन ली।

उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी जेब से करीब 2,500 रुपये, हाथ में पहने शादी की अंगूठी तथा गले से सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है।

इतना ही नहीं, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “यहां से तुरंत भाग जाओ, नहीं तो जिंदा वापस नहीं जाओगे।”

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं कनीय अभियंता शिल्पा लिंडा के साथ भी कथित रूप से धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना से घबराकर दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले।

सहायक अभियंता ने बताया कि अंदरूनी चोट लगने के कारण उन्होंने पहले दर्द निवारक दवा ली। उसके बाद प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी।

सहायक अभियंता ने अपनी शिकायत में वेंडर सह सामग्री आपूर्तिकर्ता सलमान अंसारी एवं उसके सहयोगियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, लूटपाट, छीनतई, महिला कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी सहित भारतीय दंड संहिता/भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *