बिशुनपुरा में आधुनिक खेती की नई उड़ान, पावर वीडर शोरूम का भव्य शुभारंभ

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड के संध्या मोड़ स्थित मां शारदा सैनिटरी एंड हार्डवेयर में अत्याधुनिक कृषि पावर वीडर शोरूम का शुभारंभ मंगलवार को बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से खेती अधिक आसान, समयबद्ध और लाभदायक बन सकती है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नई तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत में भी कमी लाई जा सकती है।

समारोह के दौरान कृषि पावर वीडर की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह मशीन कम समय में अधिक क्षेत्र में कार्य करने, खरपतवार नियंत्रण, श्रम लागत कम करने और खेती को आधुनिक बनाने में सहायक है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मशीन की कार्यक्षमता को करीब से देखा और इसमें विशेष रुचि दिखाई।

कार्यक्रम में संसद प्रतिनिधि अवध बिहारी प्रसाद गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, कृष्णा विश्वकर्मा, झामुमो नेता संजय गुप्ता, समाजसेवी खुर्शीद आलम, मानिक गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, टफकॉन (Tufcon) के एरिया डिस्ट्रीब्यूटर दीपक जायसवाल, दिलीप सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मां शारदा सैनिटरी एंड हार्डवेयर के प्रोपराइटर श्यामलाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसानों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *