डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ल‍िए गए हिरासत में, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

तमिलनाडु। तमिलनाडु के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके आवास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्‍हें हिरासत में लेने के बाद बवाल मच गया है। डीएमके के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्‍टालिन की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय और एक लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री को लेकर दिए गए उनके कथित आपत्तिजनक एवं अपमानजनक बयानों पर दर्ज एफआईआर (FIR) के बाद की गई है।

तमिलनाडु के तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन के भाषण दिया था। भाषण के दौरान भीड़ में से कुछ लोगों द्वारा एक अभिनेत्री का नाम लेकर नारेबाजी किए जाने पर उदयनिधि ने कथित तौर पर एक विवादास्पद और द्विअर्थी टिप्पणी की थी।

इसके बाद सत्तारूढ़ दल ‘तमिझगा वेत्री कड़गम’ (TVK) की महिला विंग ने तंजावुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इस बयान के विरोध में TVK के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चेन्नई सहित कई इलाकों में जोरदार प्रदर्शन किया।

पार्टी ने इसे महिलाओं का अपमान और राजनीतिक संस्कृति का गिरता स्तर बताया है। इसके अलावा, टीवीके ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। बढ़ते तनाव और विरोध प्रदर्शनों के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने चेन्नई स्थित उदयनिधि स्टालिन के आवास के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान उदयनिधि ने इन सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उन बातों के लिए फंसाया जा रहा है, जो उन्होंने कभी कहीं ही नहीं और यह सरकार का ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने इसे कानूनी रूप से लड़ने की बात कही है।

वहीं दूसरी ओर, डीएमके ने अपने नेता का बचाव करते हुए कहा है कि उनके भाषण को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने केवल सरकार की विफलताओं को उजागर किया था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *