इस शक में पत्नी की डिलीवरी ब्वॉय ने की हत्या, ऐसे खुला राज

नई दिल्ली अपराध देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुनिरका इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किराए के कमरे में 24 साल के डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने अपनी 20 साल की पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त को फोन करके मदद मांगी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए कहा।

पुलिस मौके पर पहुंची

किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को रविवार को एक पीसीआर कॉल मिली थी। फोन करने वाले कॉलर ने पुलिस को सूचना दी कि अनुराग उर्फ अभिषेक ने अपनी पत्नी कनिका की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुनिरका के पाल डेयरी के पास पहुंची।

बताई पूरी कहानी

पुलिस पूछताछ में शिकायतकर्ता (दोस्त) ने बताया कि 1 अगस्त की रात को अनुराग ने उसे फोन करके तुरंत अपने घर के पास बुलाया था। जब वह पहुंचा, तब अनुराग ने उससे कहा कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। उसे अपने कमरे में चलने के लिए कहा।

पत्‍नी बेड पर थी पत्‍नी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कमरे के अंदर जाकर देखा कि कनिका बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बार-बार दोस्त से लाश को ठिकाने लगाने में मदद करने की गुहार लगाने लगा।

ऐसे बचाई दोस्‍त ने जान

शिकायतकर्ता के अनुसार, अनुराग ने उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया था। किसी तरह मौका पाकर उसने अपने घर का गेट खुलवाने के परिवार को फोन करने के बहाने अपना मोबाइल वापस लिया। घर के अंदर पहुंचकर तुरंत पुलिस को इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस, शिकायतकर्ता और आरोपी को लेकर अनुराग के कमरे पर पहुंची, जहाँ कनिका का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने तुरंत उसे सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के पीछे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुराग को अपनी पत्नी कनिका पर अवैध संबंध का शक था, जो इस खूनी वारदात की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर किशनगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और गहराई से जांच कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *