Jharkhand Weather : कल लगातार 4 दिन होगी भारी बारिश, इन ज‍िलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई। कल से राज्‍य में लगातार 4 दिन भारी बारिश होगी। वज्रपात और आंधी का अलर्ट भी जारी किया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 3 अगस्‍त, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3°C की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में फिर से तापमान में कोई बड़ा बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 4 से 6 अगस्‍त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 4 से 7 अगस्‍त के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 4 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 5 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पश्चिी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 6 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 7 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *