
रांची। सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर पहाड़ी मंदिर के बानो मंजिल रोड स्थित केशव कृपा इंटरप्राइजेज एवं केशव कृपा ऑटो एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चाय एवं बिस्किट वितरण शिविर लगाया गया।
भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहाड़ी मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सुबह 4 बजे से 9 बजे तक गर्म चाय और बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया।
मीरा अग्रवाल ने कहा कि सावन माह में हर सोमवार को हजारों श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर पहुंचते हैं। उनकी सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। सावन के प्रत्येक सोमवार को बानो मंजिल रोड पर इसी प्रकार का सेवा शिविर लगाया जाएगा, ताकि सुबह से लंबी दूरी तय कर आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिल सके।
श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य में निरंजन सराफ, कैलाश सिंघानिया, मीरा अग्रवाल, मनीषा सराफ, बेनी अग्रवाल, सुरेश चंद्र चौधरी, सूरज शर्मा सहित कई लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

