लायन्स जिला 322ए के नवनियुक्त पदधारियों ने संभाला पद

झारखंड
Spread the love

  • कठिन परिस्थिति से निकल कर भी सेवा कार्य करें : संजय खेतान

रांची। लायन्स जिला 322ए के नवनियुक्त पदधारियों का पदभार सह शपथ ग्रहण समारोह बरियातु स्थित “मंडप्पम” बैंकेट हॉल में 2 जुलाई को हुआ। इस कार्यक्रम के लिए नेपाल से आए हुये लायन्स इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक संजय खेतान ने कहा कि कठिन परिस्थितियों से निकल कर भी सेवा कार्य करनी चाहिए, क्योंकि समर्पित लोग ही इतिहास रचते हैं।

इस अवसर पर प्रथम उप जिलापाल कंचन कुमार साहू, द्वितीय उप जिलापाल सुजीत कुमार, कैबिनेट सचिव अरुण कुमार सिंह, कैबिनेट कोषाध्यक्ष शांतनु तिवारी और जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मेन्द्र सिन्हा सहित जिला कैबिनेट के लगभग 150 पदधारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अपने पदों पर स्थापित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज अभिवादन, विश्व शांति के लिए मौन धरण, दीप प्रज्वलन एवं नृत्य से हुई। अतिथियों का स्वागत नवनिर्वाचित जिलापाल शुभ्रा मजूमदार ने किया। इस अवसर पर जन संपर्क पदाधिकारी धर्मेंद्र सिन्हा की देखरेख में तैयार की गयी स्मारिका का विमोचन, क्रियाकलापों की रिपोर्टिंग के लिए मोबाइल एप एवं वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। 

समारोह के विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानन्द थे। समारोह में लायन्स जिला 322ए के अंतर्गत आने वाले 90 से अधिक क्लबों के लगभग 400 सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन भारतेन्दु झा एवं पूनम आनंद ने किया। धन्यवाद कैबिनेट सचिव अरुण सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलापाल एसपी वर्मा, डॉ एसपी सिंह, राजीव लोचन, सिद्धार्थ मजूमदार, रजनीश कुमार, कंचन सिंह, सुदिप्तो  मुखर्जी, नलिनी मुखर्जी, अरुण खेमका, सुषमा त्रिवेदी, वीके गढ़्यान, राहुल वर्मा, माधव लाखोटिया, कमल जैन सहित गणेश सिंह, श्रवण बर्नवाल, राकेश चौधरी, अनुपमा लोचन, आरती कुमारी, सुनील माथुर, रामकृष्ण, राजेश मोर, राजेश चौधरी आदि मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *