
गुमला। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में 2 अगस्त, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन ‘नशामुक्त युवा– विकसित भारत संकल्प अभियान’ पर जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी युवाओं, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का संकल्प तब पूरा हो पायेगा, जब देश के युवा तन से स्वस्थ, मन से सुदृढ़ और नशा के लत से कोसों दूर हो।
कार्यक्रम में महाविद्यालय में एनएसएस. के सभी स्वयंसेवकों/विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. एके शर्मा के दिशानिर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आनंद वैष्णव, डॉ. स्टेनजिन गावा के साथ-साथ अन्य सभी सहायक प्राध्यापक और संजय नाथ पाठक एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

