
रांची। सैंटेविटा हॉस्पिटल ने ‘हेल्दी बेबी शो 2026’ का आयोजन 2 अगस्त, 2026 को हॉस्पिटल परिसर में किया। इसका उद्देश्य बच्चों के स्वस्थ विकास, प्रतिभा और मासूमियत को प्रोत्साहित करना था।
इसमें 6 से 12 माह और 13 से 18 माह आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत Healthy Baby, Chubby Cheeks, Crawl Race और Best Costume जैसी विभिन्न श्रेणियों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मासूमियत से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार रॉय, डॉ. अनिताभ कुमार एवं डॉ. सिद्धार्थ जैन पाटोदी शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. मुक्ता नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
सैंटेविटा हॉस्पिटल द्वारा वर्ष 2024 से आयोजित किए जा रहे हेल्दी बेबी शो को लगातार अभिभावकों और बच्चों का समर्थन प्राप्त हो हो रहा है। इस वर्ष भी कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सैंटेविटा हॉस्पिटल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री रेशमा साहू एवं जूनियर डायरेक्टर श्री आदित साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।
हेल्दी बेबी शो 2026 के आयोजन को सफल बनाने में Topcourt Ranchi, FirstCry.com, Jerry Land एवं Glider का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। सैंटेविटा हॉस्पिटल ने सभी प्रायोजकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

