रांची : सावन की सोमवारी को लेकर यातायात एडवाइजरी जारी

झारखंड
Spread the love

  • पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले कई रास्तों पर वाहन वर्जित

रांची। श्रावणी मेला (30 जुलाई से 28 अगस्त 2026) और सावन की सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची पुलिस अधीक्षक (यातायात) के कार्यालय से महत्वपूर्ण मार्ग परामर्श जारी की गई है।

सावन के प्रत्येक सोमवार (3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त) और पूर्णिमा के दिन (28 अगस्त 2026) पहाड़ी मंदिर में अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।

इनपर परिचालन पूर्णतः वर्जित

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले निम्नलिखित मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। स्थिति और आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों पर भी अल्प समय के लिए रूट डायवर्ट या रोका जा सकता है।

शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग

तय की गई पार्किंग व्यवस्था

बिरला मैदान पार्किंग : कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू और पिस्का मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन बिरला मैदान में पार्क किए जाएंगे।

बानो मंजिल रोड मैदान पार्किंग : धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बानो मंजिल रोड स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान (मोरहाबादी) पार्किंग : कांके, पिठोरिया, बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली, कांटाटोली और लालपुर की ओर से आने वाले वाहन यहाँ पार्क होंगे।

यातायात पुलिस की अपील

रांची यातायात पुलिस ने शहर के सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पहाड़ी मंदिर के आस-पास की सड़कों और रास्तों पर अपने दो-पहिया या चार-पहिया वाहन खड़े नहीं करें। असुविधा से बचने के लिए केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *