
- रांची सिविल कोर्ट परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
रांची। रांची सिविल कोर्ट परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 1 अगस्त को किया गया। इस विशेष शिविर का उद्घाटन रांची के न्याययुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अदालत के कर्मियों और वकीलों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। न्याययुक्त ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। इसलिए हमारे द्वारा किया गया रक्तदान ही किसी पीड़ित की जान बचा सकता है।
शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और कनिष्ठ वकीलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वयं भी रक्तदान किया। इस शिविर का संचालन रिम्स की विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम की देखरेख में पूरी तरह सुरक्षित माहौल में किया गया।
शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं की पहले आवश्यक स्वास्थ्य जांच (जैसे ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन) की गई। रक्तदान करने वाले सभी अधिवक्ताओं और कर्मियों को न्याययुक्त एवं आयोजकों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से लोगों का जान बचाया जा सकता है। ब्लड का कोई धर्म नहीं है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने का आग्रह किया।
शिविर में पीओ एमएसीटी निशांत कुमार, रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही, न्यायिक दण्डाधिकारी मनीष कुमार सिंह, अमित गुप्ता, एलएडीसी के सहायक अनुप कुमार, पीएलवी अमित बड़ाईक एवं सिकन्दर मुंडा शामिल थे।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश (कुटुम्ब न्यायालय) राजेश कुमार सिंह समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह, अमित गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार वर्मा समेत सभी न्यायिक दंडाधिकारी, एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिंह, एलएडीसी सहायक विरेन्द्र प्रताप मौजूद थे।
इसके अलावा पंकज कुमार शर्मा, अनुप कुमार, सौरभ पांडे समेत सभी एलएडीसी के सदस्य, रिम्स के डॉ सुषमा कुमारी, डॉ उमेश कुमार सिंह, डॉ जॉनशन टोप्पो, डॉ कविता देवघरिया, आशीष सैनी, श्रीमती सुमन कुमारी, श्रीमती मेरजन टोपनो, प्रसेन प्रसाद, संतोष कुमार, सुश्री निरूपा, राहुल दास, राहुल कुमार प्रशांत, बिरेन्द्र खाखा, नुरूल होदा समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

