राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, अपने बायो में लिखा ये

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबरों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने बायो (Bio) को अपडेट किया है।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया है। इस्तीफे की खबरों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने बायो (Bio) को अपडेट किया है। इसमें अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “जीवनपर्यंत अनुयायी (Lifelong follower)” बताया है।

कुछ समय पहले उनके द्वारा शेयर किए गए पुराने इंटरव्यू क्लिप्स से यह संकेत मिल रहे थे कि वह सक्रिय और चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का मन बना चुके हैं। इन वीडियो में वह यह कहते नजर आए थे कि उन्होंने 2024 के आम चुनावों को अपना आखिरी चुनाव माना था। अब वक्त आ गया है कि सक्रिय राजनीति से आगे बढ़ा जाए।

शहजाद पूनावाला ने साल 2017 में कांग्रेस पार्टी के आंतरिक अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी के एक आक्रामक और प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में टीवी डिबेट्स व अन्य मंचों पर विपक्षी दलों पर तीखे हमले करते रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *