सीसीएल में ‘मानव संसाधन में एआई की भूमिका’ पर प्रशिक्षण आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग ने मानव संसाधन अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका विषय ‘मानव संसाधन में एआई की भूमिका’ था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय से लगभग 50 मानव संसाधन अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) सीएस तिवारी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संकाय देशबंधु मिश्रा और महाप्रबंधक (एचआरडी) एमएफ हक भी उपस्थित थे।

उद्घाटन संबोधन में निदेशक ने कहा कि एआई तकनीक कार्यों को अधिक दक्ष, त्वरित एवं प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि एआई के उपयोग से जुड़े नैतिक पहलुओं, संभावित चुनौतियों तथा अन्य ग्रे-एरिया पर भी गंभीरता से विचार करना आवश्यक है, ताकि इसका उपयोग उत्तरदायित्वपूर्ण एवं संतुलित ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

स्वागत करते हुए महाप्रबंधक (एचआरडी) ने कहा कि वर्तमान कार्य परिवेश में एआई एक महत्वपूर्ण एवं अभिन्न उपकरण के रूप में उभरकर सामने आई है। बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन पेशेवरों के लिए एआई की कार्यप्रणाली को समझना और उसके प्रभावी उपयोग के प्रति स्वयं को तैयार करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एआई के विभिन्न आयामों, मानव संसाधन प्रबंधन में इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं जिज्ञासाएं साझा कीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *