सरला बिरला यूनिवर्सिटी में ‘पिक्सल स्पंदन’ इवेंट का आयोजन, पोस्टर लॉन्च

झारखंड
Spread the love

रांची। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2026 के अवसर पर सरला बिरला यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और ‘शटरबग क्लब’ दो दिवसीय विशेष इवेंट ‘पिक्सल स्पंदन’ का आयोजन कर रहा है। इस इवेंट को लेकर आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। ‘आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर’ थीम पर आधारित यह मुख्य यू इवेंट 19 और 20 अगस्त, 2026 को होगा।

पोस्टर का विमोचन यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और कुलपति प्रो सी. जगनाथन ने संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर रजिस्ट्रार एसबी डांडीन, फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन अजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अजय कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नंदिनी सिन्हा समेत यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के डीन, डिप्टी रजिस्ट्रार और फैकल्टी मेंबर्स मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इवेंट के दौरान इंडस्ट्री के अनुभवी फोटोग्राफर्स के द्वारा सेमिनार का आयोजन होगा, जहां छात्रों को प्रेस फोटोग्राफी, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और फ्रीलांस फोटोग्राफी के गुर सीखने और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता के थीम्स

इस इवेंट के तहत एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी तीन विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं। ये विषय नेचर (प्रकृति), ट्राइबल कल्चर (जनजातीय संस्कृति) और अपनी रांची है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लाइनें 1 अगस्त 2026 से खुलेंगी। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त (शाम 5:00 बजे तक) है। खींची गई तस्वीरों की हार्डकॉपी 17 अगस्त (शाम 4:30 बजे तक) जमा करनी होगी। हार्डकॉपी सबमिशन के लिए फोटो का साइज अनिवार्य रूप से A4 होना चाहिये। प्रतियोगिता में केवल 1 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 के बीच खींची गई ओरिजिनल और जियोटैग तस्वीरें ही स्वीकार की जाएंगी।

हर्ष व्‍यक्‍त किया

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने पिक्सल स्पंदन के आयोजन की तैयारियों पर हर्ष व्यक्त किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *