AIIMS में 2,218 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्‍यता और महत्‍वपूर्ण तारीख

नई दिल्ली देश रोजगार
Spread the love

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने ‘नर्सिंग ऑफिसर भर्ती पात्रता परीक्षा’ का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए AIIMS नई दिल्ली समेत देशभर के अन्य AIIMS और सरकारी मेडिकल संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों को भरा जाएगा।

योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in, पर जाकर 13 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स के लेवल 7 (पुराना पे-बैंड Rs 9,300-34,800, ग्रेड पे Rs 4,600) के तहत वेतन मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से B.Sc (Hons) Nursing, B.Sc Nursing, या Post-Basic B.Sc Nursing, साथ ही राज्य या भारतीय नर्सिंग काउंसिल (INC) में नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन।

मान्यता प्राप्त संस्थान से General Nursing and Midwifery (GNM) में डिप्लोमा, राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 साल का कार्य अनुभव।

GNM अभ्यर्थियों के लिए 2 साल का अनुभव कोर्स पूरा होने, रिजल्ट घोषित होने और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के बाद का ही मान्य होगा।

आयु सीमा

18 वर्ष से 30 वर्ष। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 13 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। नियम अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

General / OBC : ₹3,000
SC / ST / EWS : ₹2,400
PwBD : शुल्क से पूरी तरह छूट
भुगतान का माध्यम : डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग।

रिफंड का नियम

परीक्षा शुल्क गैर-वापसी योग्य है। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों का शुल्क परिणाम घोषित होने और जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र और मोड

परीक्षा देशभर के विभिन्न सेंटरों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। AIIMS ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर/केंद्र आवंटित होने के बाद बदलाव के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधितारीख
ऑनलाइन आवेदन की अवधि24 जुलाई से 13 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC सबमिट करने की अंतिम तिथि18 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि3 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि9 सितंबर 2026
NORCET स्टेज 1 (प्रीलिम्स CBT) परीक्षा12 सितंबर 2026 (शनिवार)
NORCET स्टेज 2 (मेन्स CBT) परीक्षा30 सितंबर 2026 (बुधवार)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *