नई दिल्ली। चोट के कारण दो साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के बाद भारतीय एक्सप्रेस पेसर मयंक यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में मयंक ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

सीरीज में प्रदर्शन
मयंक ने सीरीज के तीनों मुकाबलों में हिस्सा लिया और कुल 5 विकेट चटकाए।
पहला T20I : 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट (प्लेयर ऑफ द मैच)।
दूसरा T20I : 3 ओवर में 25 रन (कोई विकेट नहीं)।
तीसरा T20I : 4 ओवर में 29 रन देकर 3 शानदार विकेट।
रचा नया इतिहास
मयंक यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक ही बल्लेबाज को पारी की बिल्कुल पहली ही गेंद पर दो बार आउट किया है।
मयंक ने सीरीज के पहले और तीसरे, दोनों ही मैचों में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को पारी की पहली ही बॉल पर गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।
बनाया अनोखा रिकॉर्ड
महज 6 T20I खेलने वाले मयंक यादव अब तक 3 बार विपक्षी टीम की पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटका चुके हैं। बेनेट से पहले, उन्होंने 2024 में बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमोन को हैदराबाद में पहली गेंद पर आउट किया था।
विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास (2005 से अब तक) में कोई भी गेंदबाज पारी की पहली गेंद पर 3 से ज्यादा बार विकेट नहीं ले पाया है। मयंक ने 7 अन्य गेंदबाजों के साथ इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश बन गया है, जिसके दो गेंदबाजों (भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव) ने यह कारनामा 3-3 बार किया है।
मयंक मैच की बिल्कुल पहली गेंद (प्रथम पारी) पर विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के बाद तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

