राज्यभर में एमएसीपी अधिकार–प्रतिवाद दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभागीय आदेश की प्रति जलाकर दर्ज कराया विरोध

दुमका। झारखंड अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी संघ (झारोटेफ) के आह्वान पर 27 जुलाई को पूरे राज्य के विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों में “एमएसीपी अधिकार-प्रतिवाद दिवस” का आयोजन किया गया। राज्यभर के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर लंच आवर के दौरान एकत्रित होकर शिक्षा विभाग द्वारा जारी उस आदेश के विरुद्ध शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिवाद दर्ज कराया। शिक्षकों को अन्य राज्यकर्मियों की भाँति एमएसीपी का लाभ देने से वंचित रखने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभागीय आदेश की प्रतीकात्मक प्रति जलाकर सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकृष्ट किया। साथ ही एक्‍स, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक अभियान चलाकर अपनी बात राज्य सरकार एवं जनमानस तक पहुंचाई।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं महासचिव उज्जवल तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्तारूढ़ दल ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में स्पष्ट रूप से शिक्षकों को अन्य राज्यकर्मियों की भांति एमएसीपी का लाभ देने का वादा किया था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश न केवल उन आश्वासनों की भावना के विपरीत है, बल्कि सत्तारूढ़ दल के घोषणा-पत्र से भी पूर्णतः असंगत है।

झारोटेफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को एमएसीपी से वंचित रखने का निर्णय ना तो न्यायसंगत है और न ही संवैधानिक समानता की भावना के अनुरूप। सरकार को तत्काल इस आदेश की समीक्षा कर शिक्षकों को अन्य राज्यकर्मियों की भाँति एमएससीपी का लाभ सुनिश्चित करना चाहिए।

महासंघ के प्रांतीय महासचिव उज्जवल कुमार तिवारी ने कहा कि आज का राज्यव्यापी प्रतिवाद कार्यक्रम यह स्पष्ट संदेश देता है कि शिक्षक एवं कर्मचारी अब अपने अधिकारों के प्रश्न पर पूरी तरह एकजुट हैं। हमारा आंदोलन किसी व्यक्ति या सरकार के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय, समानता और सरकार द्वारा किए गए वादों को लागू कराने के लिए है।

यदि सरकार इस न्यायोचित मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो झारोटेफ अपने पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। “पाने अपना अधिकार, चलो मुख्यमंत्री के द्वार” के आह्वान के साथ राज्य के हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास तक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कूच करेगा। उक्त जानकारी प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी सुमित कुमार नंद एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *