JPSC परीक्षा धांधली : CID ने JPSC कर्मचारी समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी ने मामले में संलिप्तता के आरोप में JPSC कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

22 जुलाई को मामला दर्ज

सीआईडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22.07.2026) के तहत की गई है। परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर यह गिरफ्तारियां की गई हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

JPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं में JPSC कर्मचारी सोनू कुमार सहित मुख्‍य अभियुक्‍त अरविन्द कुमार और उनका सहयोगी अभय तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच जारी

मामले में अनुसंधान जारी है। आगे मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार सख्त और अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230