- बालिका वर्ग में सिमडेगा और बालक में रामगढ़ तीसरे नंबर पर रहा
रांची। खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026–27 का शनिवार को समापन हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में तीन दिनों तक चले इस आयोजन में राज्य के सभी 24 जिलों से आए 12 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठ थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के रेफरी विभाग के प्रबंधक राहुल गुप्ता, ऑपरेशन प्रबंधक अनुप कुमार और जेएसएसपीएस की सुश्री पुष्पा हस्सा उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा विद्यालय स्तर पर शुरू की गई यह पहल राज्य में फुटबॉल की मजबूत नींव तैयार कर रही है। प्रारंभिक आयु में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर मिलने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है।
इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और खेल भावना का प्रदर्शन किया, वह झारखंड में फुटबॉल की उज्ज्वल संभावनाओं का प्रमाण है। लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता अब प्रतिभा संवर्धन का प्रभावी मंच बन चुकी है।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में गिरिडीह ने सिमडेगा को 1–0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। साहेबगंज तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग के व्यक्तिगत पुरस्कार में प्लेयर ऑफ द मैच-अन्नू कुमारी (गिरिडीह), बेस्ट गोलकीपर-सिमरन मार्की (सिमडेगा), प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-एंजल टोपनो (सिमडेगा)।
वही बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में गिरिडीह ने रामगढ़ को 1–0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पाकुड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत पुरस्कार में प्लेयर ऑफ द मैच-संजय हेंब्रोम (गिरिडीह), बेस्ट गोलकीपर-आयुष तिर्की (रामगढ़), प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-नीतीश मरांडी (गिरिडीह)।
सोम मुर्मू (सरायकेला) को ओवरऑल बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाज़ा गया। कार्यकम का संचालन चंद्रदेव सिंह ने किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों, तृतीय स्थान प्राप्त टीमों और व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

