रांची। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और अमर बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विविध प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यार्थियों ने ओजस्वी भाषणों, देशभक्ति से ओतप्रोत विचारों और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का स्मरण किया।
विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध एवं भारत के गौरवशाली सैन्य इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से एक रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को साहस, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव जैसे जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि कारगिल के वीरों का सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग और समर्पण का स्मरण नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी, संवेदनशीलता तथा देश के प्रति अटूट निष्ठा का संचार करता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

